MP News: उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024, मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व; जानिए उनके बारे में।

Miss India 2024 : फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता का ऐलान हो चुका है। इस साल मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।


निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। यह भव्य आयोजन मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया।

कोन है निकिता पोरवाल.?


मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल, पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं, जिन्होंने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीता है। अपने माता-पिता की लाड़ली निकिता ने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और ड्रामा में विशेष रुचि रखती हैं। निकिता को पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्में देखने का शौक है। उनके पिता अशोक पोरवाल ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया 2023 प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निकिता ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ड्रामा प्रस्तुत किए हैं। फिल्मों में भी अपना योगदान दे चुकीं निकिता की अगली फिल्म "चंबल पार" इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है, जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।

18 वर्ष की उम्र में बन गई थी टीवी शो की होस्ट॥

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है। निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto