हैती में गिरोह के हमले से दहशत: 20 से अधिक लोगों की मौत, 50 घायल; क्षेत्र में लोगों ने छोड़ा घर।

Haiti gang attack : अफ्रीकी देश हैती में भीषण नरसंहार हुआ है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। यह घटना हैती के पोंट सोनडे शहर में 03 अक्टूबर को हुई। बताया जा रहा है कि एक गिरोह के लोगों ने बृहस्पतिवार को तड़के पोंट सोनडे शहर पर हमला कर दिया। इस दौरान कई बच्चों सहित 20 से अधिक लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी।

वार्ता, सुलह एवं जागरूकता आयोग की प्रवक्ता बेर्टाइड हारेस ने बताया कि ग्रान ग्रिफ गिरोह के लोगों ने पोंट-सोनडे शहर में हमला किया और घरों और कारों को आग लगा दी जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। उन्होंने ‘रेडियो किस्केया’ से कहा, ‘‘ बहुत से लोग इलाका छोड़कर भाग गए।’’ सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में लोगों का एक समूह झाड़ियों के बीच से भागता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें एक महिला की सांस फूल रही थी और वह कह रही है, ‘‘ कहां जाए’’।

गिरोह में 100 से ज्यादा सदस्य शामिल॥

एक अन्य वीडियो में गिरोह के लोगों के आने की बात सुनकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हारेस और अन्य लोगों ने निकट के तटीय शहर सेंट-मार्क की पुलिस की आलोचना की और कहा कि उसने पोंट-सोनडे में हमले के दौरान लोगों की मदद करने के वास्ते कोई कदम नहीं उठाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरोह में लगभग 100 सदस्य हैं और उन पर हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों का आरोप हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto