Varanasi News: दीपावली के मौके पर जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश बरामद!

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दीपावली के मद्देनजर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। चितईपुर थाना पुलिस ने चारों को नासिरपुर रोड पर खाली प्लॉट के पास से गिरफ्तार किया, जहां आरोपी हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।

सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपियों के पास से कुल 7,150 रुपये, ताश की गड्डी, एक सफेद गमछा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बी ब्लॉक, विश्वकर्मा नगर निवासी विवेक तिवारी (26) और अभिषेक तिवारी (24), कंदवा निवासी पावस मिश्रा (36) और अवलेशपुर निवासी आनंद विश्वकर्मा (24) शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मुन्ना सिंह की खाली जमीन के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by wUgZZGkVjCRMqRobJ

    rDAKIHkvUFPgitnNSv

    quoto
  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto