प्रयागराज में महिला के साथ हैवानियत : सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, एक गिरफ्तार।
प्रयागराज। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर का मामला अभी ठीक से शांत नहीं हुआ था की यूपी से एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सरायममरेज इलाके में दरिंदों ने महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में छोड़कर भाग निकले।
महिला के साथ हैवानियत॥
महिला अपने गांव सरायममरेज में रह रही थी। उसकी शादी उतरांव में हुई थी। महिला ने बताया कि उसके जेठ और अन्य दो लोगों ने उसके साथ ऐसा किया है। ये घटना रात के करीब एक बजे की है। लोगों ने सुबह जब महिला को इस हालत में देखा तो सबसे पहले इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में महिला को पास के अस्पताल में ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस॥
डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सराय ममरेज योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के सिर में भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by YLoQvmYHUtBTey
nvbRMRtXm
-
by OCTpUXGGfgSGsH
BRdogFBMrfPCkeY
-
by lKdtzowItgzBYh
mlXBvKfuCR
