
"Breaking news" छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डबरी में घुसी, 6 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में छह लोगों की जान गई है, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
सूरजपुर जाने के लिए निकले थे सभी॥
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
डूबने से मौत होने की संभावना॥
चिकित्सकों ने बताया कि स्कॉर्पियो में पानी भर जाने के कारण डूबने से उनकी मौत होने की संभावना है। सभी गेट लॉक हो जाने के कारण उनका दम घुट गया होगा। लरिमा गांव में सूचना भेज दी गई है।10 फीट पानी भरा था डबरी मेंजिस डबरी में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में है। सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध भी नहीं है।
तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा डबरी में डूबा था। उसकी गहराई अधिक थी लेकिन पानी लगभग 10 फीट भरा हुआ था।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
