
चमत्कार! एम्बुलेंस से शव घर ला रहा था परिवार, स्पीड ब्रेकर से लगा झटका, उठकर खड़ी हो गई लाश!
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसे लोग चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। 65 वर्षीय पांडुरंग तात्या उलपे, जिन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, एंबुलेंस में स्पीड ब्रेकर के झटके से अचानक जीवित हो उठे।
मौत के बाद फिर मिली जिंदगी॥
यह घटना 16 दिसंबर 2024 को कसबा बावड़ा में रहने वाले पांडुरंग उलपे के साथ हुई। चक्कर आने और सांस फूलने की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत की पुष्टि कर दी। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थीं, लेकिन एंबुलेंस में स्पीड ब्रेकर के झटके ने उनकी जिंदगी बदल दी।
रास्ते में, एक झटके से उनके शरीर में हलचल देखी गई, जिससे उनके परिजन चौंक गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को पास के दूसरे अस्पताल की ओर मोड़ दिया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत जांची और पाया कि वे जीवित हैं।
15 दिन अस्पताल में इलाज, फिर स्वस्थ होकर घर वापसी॥
डॉक्टरों ने पांडुरंग की एंजियोप्लास्टी की और उन्हें 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। स्वस्थ होकर घर लौटने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
परिवार का विश्वास: भगवान विठ्ठल का आशीर्वाद॥
पांडुरंग और उनके परिवार का मानना है कि यह भगवान विठ्ठल का आशीर्वाद है। उनकी पत्नी बालाबाई ने बताया कि यह नया जीवन भगवान की कृपा से संभव हुआ है। पांडुरंग, जो वारकरी संप्रदाय के अनुयायी हैं, इसे अपने जीवन का दूसरा अध्याय मानते हैं।
स्थानीय लोग भी हैरान॥
इस चमत्कारिक घटना ने न केवल उलपे परिवार को बल्कि कोल्हापुर के लोगों को भी अचंभित कर दिया है। लोग इसे भाग्य का खेल और आस्था की ताकत बता रहे हैं।
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और कभी-कभी उम्मीद वहीं से मिलती है, जहां इसकी संभावना सबसे कम हो।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
