यूनुस सरकार का विवादित फरमान: अज़ान से 5 मिनट पहले बंद करें दुर्गा पूजा का म्यूजिक, वरना...

नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। युनूस सरकार ने कहा है कि अज़ान और नमाज के दौरान दुर्गा पूजा के पंडालों में म्यूजिक बजाने सहित अन्य गतिविधियां पांच मिनट पहले ही बंद कर दी जाएं। विशेष रूप से, अज़ान से पांच मिनट पहले ही सभी संगीत और ध्वनि उपकरणों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 

युनूस सरकार के इस फैसले का अब देशभर में विरोध होने लगा है। गृह मामलों के सलाहकार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमडी जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक मस्जिदों में नमाज चलेगी, तब तक पंडालों में बजने वाले सभी म्यूजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर बंद रहने चाहिएं।

उन्होंने देश में हिंदू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा से पहले देश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक के बाद ये घोषणाएं कीं। चौधरी ने यह भी कहा कि इस साल देश भर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका दक्षिण शहर में और 88 उत्तरी शहर निगमों में होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल पूजा मंडप की संख्या 33,431 थी, उन्होंने बताया कि इस साल यह संख्या इससे अधिक हो जाएगी।

चौधरी ने मूर्तियों के निर्माण से लेकर उत्सव के दौरान सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। हमने चर्चा की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से कहा, बिना किसी बाधा के पूजा मनाने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto
  • user by lKdtzowItgzBYh

    mlXBvKfuCR

    quoto