यूपी : बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बस की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 27 अन्य घायल।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन (मैक्स पिकअप) और निजी बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गयी और 27 यात्री घायल हो गए। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई।
चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि हादसे में कुल 37 यात्री घायल हुए जिसमें 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यह टक्कर डिबाई से सिकंदराबाद जा रही एक निजी बस और गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रही एक पिकअप मैक्स के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को काफी चोटें आईं।
बचाव कार्य का नेतृत्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है, जबकि अधिकारी घटना के बाद की स्थिति को संभालने में जुटे हैं।
वही स्थानीय लोगों ने बताया की, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the Best Actress of 2024
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
Recent Comment
-
by YLoQvmYHUtBTey
nvbRMRtXm
-
by OCTpUXGGfgSGsH
BRdogFBMrfPCkeY
-
by lKdtzowItgzBYh
mlXBvKfuCR
