clock December 24,2023

UP : वाराणसी के बेनियाबाग में युवक की हत्या से सनसनी, घर के बाहर चारपाई पर सो रहे राजन को गोलियों से भूना।

Varanasi Crime : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग की हरिजन बस्ती में सोमवार की भोर में राजन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।


गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बेटे का दावा दो दिन पहले भी पिता को मारने आए थे बदमाश॥

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। घटनास्थल से कई खाली कारतूस के खोखे भी बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने राजन की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी. उनके शरीर पर अन्य जगहों पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं।


वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार घटना देर रात या तड़के सुबह की है। हैरानी की बात यह है कि घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्यों को गोली चलने की आवाज तक सुनाई नहीं दी। सुबह जब परिजन बाहर निकले तो उन्होंने राजन को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक के बेटे राजू ने बताया कि उनके पिता दो दिन पहले भी हमलावरों के निशाने पर थे। उनके अनुसार बाइक सवार दो युवक पिस्तौल लेकर राजन की तलाश में आए थे, लेकिन किसी कारण से वापस लौट गए थे। राजू का दावा है कि उनके पिता को तीन गोलियां मारी गईं, जबकि कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी। उन्होंने इस हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है।

दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में वाराणसी आए थे राजन॥

परिजनों के मुताबिक राजन ने दो शादियां की थीं.वह मिर्जापुर के नारायणपुर में अपनी एक पत्नी के साथ रहते थे, जबकि दूसरी पत्नी का परिवार वाराणसी में रहता है.वह दूसरी पत्नी के बेटे की 20 जून को होने वाली सगाई में शामिल होने के लिए वाराणसी आए हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%

Top Categories

Recent Comment