पटना। बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच कथित वर्चस्व को लेकर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो कोचिंग संचालकों के बीच चल रहे विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है।

घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है, जहां खान सर का कोचिंग संस्थान स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खान सर और एक प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराना विवाद रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।
बता दे कि, खान सर पटना में खान सर एकेडमी चलाते हैं। वे SSC, Railway, BPSC, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं।
उन्होंने 2025 में गुपचुप शादी की थी. शादी बहुत कम लोगों के बीच हुई क्योंकि उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव था। फिर उन्होंने पटना में रिसेप्शन रखा, जिसमें उनकी पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं।
रिसेप्शन में तेजस्वी यादव, JDU नेता सुनील कुमार जैसे कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए थे। शिक्षा जगत से अलख पांडे नीतू मैम और अन्य कई प्रसिद्ध शिक्षक भी रिसेप्शन में पहुंचे थे। इस भव्य समारोह में हजारों छात्रों और आम मेहमानों ने भी शिरकत की। यह एक बहुत बड़ा और यादगार आयोजन था।
गौरतलाप है कि, कोविड-19 के दौरान खान सर के ऑनलाइन वीडियो तेजी से लोकप्रिय हुए। उनके यूट्यूब चैनल ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनके वीडियो सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों ही नहीं, बल्कि सामान्य दर्शकों द्वारा भी देखे जाते हैं।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"
35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
Crime
5
-
World News
4
-
State
4
-
Uttar Pradesh
4
-
America
4