प्रयागराज में घर में घुसे चोर, गहनों को हाथ नहीं लगाया... सिलेंडर उठाकर ले गए!
LPG Supply Shortage : देश में बढ़ती रसोई गैस की कमी के बीच चोरी के तरीके भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब चोरों का निशाना गहनों और नकदी से हटकर गैस सिलेंडर पर आ गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाश घर में दाखिल हुए, लेकिन कीमती सामान को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।
यह मामला दारागंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बांध इलाके का है। यहां रहने वाले ज्ञानचंद्र शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात चोर चुपके से घर में घुसे और सीधे रसोई में पहुंचकर भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग उठे तो रसोई में रखा सिलिंडर गायब देखकर हैरान रह गए। खास बात यह है कि चोरों ने रसोई में रखे अन्य सामान और पास के कमरे में रखे गहनों को छुआ तक नहीं। इससे साफ है कि उनका निशाना सिर्फ गैस सिलिंडर था।
घर में घुसे चोर, गहनों को छोड़ केवल सिलिंडर चुराया॥
बताया जा रहा है कि ज्ञानचंद्र दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आए थे। उन्होंने उसे सुरक्षित रखने के लिए जंजीर से बांधकर रखा था, इसके बावजूद चोर उसे ले जाने में सफल रहे। घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को हुई, सभी हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे आपदा में अवसर तलाशने की घटना बताया।
इससे पहले भी प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां जलालपुर सिकंदरा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलिंडर और अग्निशमन यंत्र सहित कई सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को गांव के ही सूरज धूरिया को गिरफ्तार कर चोरी का सिलिंडर और अन्य सामान बरामद कर लिया था।
दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से लाया गया था गैस सिलिंडर॥
दारागंज की घटना के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से साफ है कि इस समय गैस सिलिंडर चोरों के निशाने पर हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
World News
4
-
America
4
-
India
3
-
State
3