clock December 24,2023

अमेरिका ने युद्ध खत्म करने की तारीख (9 अप्रैल) का किया एलान।

अमेरिका ने ईरान के साथ जारी जंग को खत्म करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने 9 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है। ईरान को दिए अल्टीमेटम के खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मिडिल ईस्ट में शांति के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं करने की बात कही है।

ट्रंप का दावा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और करीब 15 मुद्दों पर बात बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत से यह तय होगा कि व्यापक समझौता संभव है या नहीं। वहीं ईरान ने पहले अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया और फिर बाद में माना कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

पाकिस्तान समेत ये मुस्लिम देश बने मध्यस्थ : रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। ट्रंप ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई लापता हैं और किसी को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अमेरिकी समाचार आउटलेट Axios ने US अधिकारी के हवाले से बताया कि इस जंग को खत्म कराने के लिए तुर्किए, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की।

मुनीर-ट्रंप के बीच हुई बातचीत॥

इस बीच पाकिस्तान के सीडीएफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत हो सकती है। इससे पहले इजरायल के चैनल 12 ने एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया था कि इस हफ्ते के अंत में इस्लामाबाद में वरिष्ठ ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक के लिए संपर्क प्रक्रिया चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया, 'पाकिस्तान में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए चल रहे संपर्कों के तहत, इस संभावना पर विचार किया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधि के हेड होंगे।'

US ने ईरान में सब खत्म कर दिया : ट्रंप

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने डोनाल्ड ट्रंप को धोखेबाज राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि उनका बयान ईरान का ध्यान नहीं भटका पाएगा। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ईरान में वह सब कुछ खत्म कर दिया है जिसे खत्म किया जा सकता था। ट्रंप ने कहा, 'इस बार ईरान वाकई गंभीर है, वे समझौता करना चाहते हैं। वे शांति चाहते हैं। हम उन्हें पांच दिन का समय देंगे।'

एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की बात॥

इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में अपने समकक्ष मार्को रुबियो से बात की। उन्होंने कहा, 'हमारी चर्चा पश्चिम एशिया संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर केंद्रित थी। हमने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बात की। संपर्क में रहने पर सहमति बनी।' अमेरिका और ईरान के बीच मैसेंजर की भूमिका में मिस्र और तुर्किए हैं। निगोशिएशंस के लिए दोनों देशों के अधिकारियों की हाई लेवल मुलाकात इस्लामाबाद में हो सकती है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%

Top Categories

Recent Comment