Crime
Uttar Pradesh
Ghazipur
Cities
UP में एक करोड़ की रंगदारी : पहले मांगी बियर, फिर बरसाईं गोलियां: गाजीपुर में कारोबारी परिवार पर अपराधियों का खूनी हमला।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपराधियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से एक कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी। हमलावर पहले होटल के बाहर पहुंचे और बियर खरीदने की बात कर गार्ड को बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान जैसे ही विनीत राय बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के तरीके से साफ प्रतीत होता है कि हमलावर पूरी तैयारी और सटीक योजना के साथ मौके पर पहुंचे थे।

बता दे की, सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल बिंदु के संचालक आलोक राय और अरविंद राय सगे भाई हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में करीब एक बीघा भूमि पर होटल का निर्माण कराया था। करीब 50 कमरों वाले इस होटल का प्रबंधन आलोक राय का बड़ा बेटा विनीत राय संभालता था। एमएससी और डी-फार्मा की पढ़ाई करने के बाद वह व्यवसाय से जुड़ गया था और इन दिनों होटल के नवीनीकरण का कार्य भी देख रहा था। उसकी शादी पिछले वर्ष 18 मई को हुई थी।

सीने, कंधे, पीठ व पेट में मारी थी पांच गोली॥
हत्यारों ने विनीत राय के सीने, कंधे, पीठ और पेट में पांच गोलियां मारी थीं। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विनीत राय के सीने में एक, कंधे पर दो, पीठ व पेट में पांच गोलियां मारी थीं। शरीर में चार गोलियां मिलीं, जबकि पेट में दाहिने से लगी गोली बाईं तरफ चीरते हुए निकल गई थी।

बियर खरीदने के बहाने पहुंचे थे हमलावर॥
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे विनीत होटल में भोजन करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे। वह होटल के गेट तक पहुंचे। इसी दौरान बदमाश होटल के मुख्य गेट पर पहुंचे। गेट पर तैनात गार्ड शंभू से उन्होंने बियर मिलने की जानकारी ली। गार्ड के हां कहने पर बदमाशों ने 16 बियर की मांग की। गार्ड ने पहले भुगतान करने के लिए कहा तो हमलावरों ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही। इसके बाद गार्ड क्यूआर कोड दिखाने के लिए मैनेजर का मोबाइल लेकर आया। बदमाशों ने कहा कि उन्हें अब 16 नहीं, केवल आठ बियर चाहिए। गार्ड द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगने की बात कहे जाने के दौरान ही विनीत होटल से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ने लगे।

बेटे की हत्या से टूटा परिवार, पिता बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई॥
कारोबारी पुत्र विनीत राय की हत्या के बाद परिवार का दर्द छलक पड़ा है। आलोक राय ने बताया कि वर्ष 2024 में उनसे कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर होटल पर हमला किया गया था। उस दौरान होटल के शीशे और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।
उन्होंने दावा किया कि घटना के संबंध में डीजीपी, मुख्यमंत्री, एडीजी और एसपी समेत कई अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज उनका बेटा जीवित होता। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए गिरोह के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

घटनास्थल से मिले कई खोखे, अब जांच पर टिकी निगाहें॥
मृतक के रिश्तेदार उदय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से छह से सात खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वारदात के बाद यदि तत्काल नाकेबंदी और घेराबंदी की गई होती तो आरोपियों को उसी रात गिरफ्तार किया जा सकता था। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चार नामजद, गिरफ्तारी को लगीं कई टीमें॥
वही, वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। डीआईजी ने कहा कि जांच के दौरान यदि कटरा गैंग की संलिप्तता सामने आती है और यह प्रमाणित होता है कि गिरोह के सदस्य संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, तो उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश का सिलसिला जारी है।

विनीत हत्याकांड में सदर कोतवाल लाइन हाजिर॥
गाजीपुर शहर के विनीत राय हत्याकांड में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाल महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह गहमर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
होटल कारोबारी आलोक का कहना है कि रंगदारी नहीं देने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष करीब एक करोड़ रुपये कर (टैक्स) का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। उधर, घटना के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दो साल पहले कटरा गैंग के शंकर ने होटल मालिक से ने मांगी थी रंगदारी॥
बता दे की, छह अगस्त 2025 में जेल से छूटे कटरा गैंग डी 63 का सरगना शंकर पांडेय व उसके सदस्यों ने होटल मालिक आलोक राय से दो वर्ष पूर्व रंगदारी मांगी थी। पहले एक करोड़, बाद में 50 लाख और 20 लाख की रंगदारी की मांग की थी। आरोपी शंकर पांडेय जेल से ही गैंग का संचालन करता था।
वर्ष 17 फरवरी 2024 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय, रविशेखर पांडेय, कमलेश बिंद व सोनू यादव ने बियर बार में आकर झगड़ा किया था और तोड़फोड़ करके एक लाख रुपये लूटकर चले गए थे। सूचना पुलिस को दी गई तो 16 फरवरी 2024 की शाम पुन: कटरा गैंग का सरगना नकाबपोश 20 बदमाशों के साथ पहुंचा और तोड़फोड़ कर कर दस लाख रुपये का नुकसान करने साथ कैश काउंटर पर तीन लाख और कार को तोड़कर 85000 रुपये लूट लिए थे।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION
"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"
35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
World News
4
-
Crime
4
-
Uttar Pradesh
4
-
America
4
-
India
3