
वाराणसी में डेढ़ मीटर घटा गंगा का जलस्तर, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर मे गिरावट; फिर बढ़ाने की आशंका।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा के जलस्तर में इस समय गिरावट का दौर जारी है। पिछले चार दिनों में गंगा के जलस्तर में डेढ़ मीटर की गिरावट आई है। रविवार को जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा है। रविवार की सुबह जलस्तर 66.68 मीटर रिकार्ड किया गया।
बता दें की, पिछले सप्ताह गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। तेजी से पानी बढ़ रहा था। बुधवार से जलस्तर में गिरावट आ रही है। रविवार को भी जलस्तर में कमी का दौर जारी रहा।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की सुबह वाराणसी में गंगा का जलस्तर 66.68 मीटर था। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अस्सी सहित कुछ घाटों की सीढ़ियां दिखने लगी हैं। कई जगह कीचड़ जमा है। इनकी सफाई गंभीर चुनौती होगी।
घाट के अनुभवी नाविकों ने कहा कि, अभी गंगा का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। अक्सर सितंबर में गंगा रौद्र रूप में नजर आती हैं। पहले भी इसी माह में बाढ़ आ चुकी है। उधर नए अस्सी घाट पर शनिवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्हें किनारे जाने से रोकने के लिए पुलिस को कई बार सख्ती करनी पड़ी। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
