PM मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा - शक्ति-वंदना से सबका हो कल्याण!

Navratri 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की पावन शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी।'

उन्होंने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो भी साझा किया। इस बार नवरात्र तीन से लेकर 11 अक्तूबर तक है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन अलग-अलग पूजा होती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है।

बता दें कि नवरात्रि, जो माँ दुर्गा की पूजा और आराधना का पर्व है, आज से शुरू हो गई है। यह नौ दिनों का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जो प्रत्येक दिन अलग-अलग अवतार में पूजी जाती हैं। इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखते हैं, मां दुर्गा की आराधना करते हैं और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto