Varanasi News : सिगरा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।  

इस मामले में क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि आरोपी रोहित गुप्ता (21), निवासी हबीबपुरा, थाना चेतगंज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर थाना सिगरा में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मालगोदाम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।  

पुलिस पूछताछ में रोहित गुप्ता ने अपने अपराध को स्वीकार किया। उसने बताया कि हमारी पहले से दोस्ती थी और हम अक्सर मिलते थे। मुझसे गलती हो गई। आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए बार-बार माफी मांगी।  

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मु.अ.सं. 0384/2024 के तहत धारा 64/123/351(2)/352/79 बी.एन.एस. में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  

आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र, एसआई प्रेमलाल सिंह, सिपाही राम नगीना शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto