"दिल्ली में खौफनाक हत्या: जीजा ने अवैध संबंधों के शक में भाभी को चाकू से गोदा, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे"

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब मामले की जांच-पड़ताल की और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो वह रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके की है. यहां 32 साल के शिवम यादव नाम के युवक ने अपनी 28 वर्षीय भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना 11 सितंबर 2024 की रात करीब 10:38 बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस को मृतका का शव मिला।

प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिवम यादव के मृतका के साथ अवैध संबंध थे। घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान शिवम ने गुस्से में आकर भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

मृतका प्राइवेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। वहीं उसका पति ऑनलाइन बिजनेस कंपनी में काम करता है। आरोपी शिवम भी उसी ऑनलाइन कंपनी में है। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में मिला आरोपी शिवम॥

महिला की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की। आज सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली कैंट रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर घायल हालत में मिला है।

घायल आरोपी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच से पुष्टि हुई कि वह हत्या का आरोपी शिवम यादव ही है। वर्तमान में शिवम की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वह बेहोश है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by PnwrQcXjEcvaCjTfWbEGDuL

    VFvqgTebLDnjlIxq

    quoto
  • user by mQuNueUJoqtYxJWH

    uTmGdqFAZSOfiSwnQkOxD

    quoto
  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto