
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म; इमोशनल हुईं आलिया भट्ट!
Deepika Padukone, Ranveer Singh blessed with baby girl : बॉलीवुड के प्रसिद्ध जोड़े दीपिका और रणवीर ने एक बेटी का स्वागत किया, जिससे सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड के हॉट और गॉर्जियस कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। रविवार 8 सितंबर की सुबह जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, अब पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
शनिवार शाम को दीपिका के एचएम हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आई थी, जिससे फैंस सोशल मीडिया पर उनकी स्थितियों का ध्यान रख रहे थे। वे जानना चाहते थे कि उनके घर 'बप्पा' का स्वागत हुआ है या 'लक्ष्मी' का। रविवार 8 सितंबर की सुबह फैंस का इंतजार समाप्त हुआ जब उन्हें बेटी के जन्म की खुशखबरी मिली। अब माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहला पोस्ट साझा किया है, जिस पर आलिया भट्ट और अन्य कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।
प्रशंसकों से साझा की गुड न्यूज॥
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024'। इस पोस्ट को शेयर करते के साथ ही इस पर बधाईयों का तांता लग गया है। एक तरफ फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड जगत के सितारे भी बेबी गर्ल को आशीष दे रहे हैं और रणवीर-दीपिका को बधाई। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है'। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग कपल को बधाई दे रहे हैं।
इमोशनल हुईं आलिया भट्ट॥
इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं, इन सबमें आलिया भट्ट का कमेंट सबसे हटकर है। उन्होंने कुछ इमोजी बनाकर कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने भी खुशी और प्यार वाले ढेर सारे इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'बधाई हो'। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे के भी कमेंट हैं। इन दिनों अपनी सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा बटोर रहीं अनन्या ने लिखा है, 'बेबी गर्ल! बधाई हो'।
बेस्ट फेज में स्वागत है॥
रणवीर और दीपिका को नेहा धूपिया ने भी नन्ही परी के आगमन पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आपको बधाई हो, इस बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।'
कुछ महीनों तक दीपिका नहीं करेंगी काम॥
दीपिका पादुकोण मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं, मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दिवाली रिलीज होगी।
दीपिका पादुकोण का बेबी बम फोटो शूट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें॥
गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले, बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने बेबी बम के साथ एक शानदार फोटो शूट कराया।
इस फोटो शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
दीपिका की इस फोटो शूट ने उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ा दी। बेबी बम के साथ उनकी ये तस्वीरें उनके आगामी मातृत्व की खुशी को बखूबी दर्शा रही है।
इस पोस्ट ने न केवल सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा बटोरी, बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें बधाई दी और उनकी खूबसूरती की तारीफ की।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
