
वाराणसी। रेलवे प्रशासन की ओर से बनारस-आगरा वंदेभारत का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगरा कैंट-बनारस-आगरा कैंट वंदेभारत के नियमित परिचालन 23 सितंबर से शुरू होगा। बुधवार को रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के नियमित परिचालन का पत्र जारी कर दिया। पत्र में बताया गया है कि ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टाइमिंग तय हो गई है। ट्रेन का मैंटेनेंस आगरा कैंट स्टेशन पर होगा और उत्तर मध्य रेलवे का क्रू ट्रेन को चलाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे की पहली वंदेभारत का उद्घाटन 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया था। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने बुधवार शाम को नियमित संचालन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। आठ कोच की भगवा वंदे भारत जो आगरा कैंट से चलेगी, उसका नंबर 20176 होगा।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 23 सितंबर को गाड़ी सं. 20175 आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत ट्रेन सुबह छह बजे आगरा कैंट स्टेशन से चलकर 6.48 बजे टूंडला, 7.40 बजे इटावा जं., 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज जं. और दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे बनारस से रवाना होकर शाम 4.50 बजे प्रयागराज जं., शाम 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8.17 बजे इटावा जं., रात 9.32 बजे टूंडला और रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव चेयरकार सहित सात चेयरकार कोच होंगे। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
