
कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बन गई तो दिल्ली वाले 6 महीने में गिरा देंगे', हरियाणा में BJP के मंत्री के बयान पर बवाल।
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान सामने आया है। भिवानी में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि अगर किसी तरह हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो म्हारे दिल्ली आलै छटा महीना कौन्या पकड़ण दें (दिल्ली वाले 6 महीने भी सरकार नहीं चलने देंगे)
हरियाणवी बोली में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि, प्रदेश में हर तरफ शोर मच रहा है कि कांग्रेस आएगी। इससे पहले (लोकसभा चुनाव में) इतना रौला कर रखा था (शोर मचा रखा था) फिर भी आधी-आधी हो गई (5-5 सीटें) आई. इस बार तो बात 40-42 की है। मंत्री ने कहा मैं कहता हूं कि अगर बुरी से बुरी अगर हमसे भगवान नाराज भी हो गया या कोई उक-चूक हो भी गई और कांग्रेस आ भी गई तो दिल्ली वाले छठवां महीना नहीं पकड़ने देंगे। दलाल के भाषण का वीडियो मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दलाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा में कांग्रेस मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि उनके बयान ने भाजपा की साजिश को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि दलाल संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं और भाजपा को उनसे पद छोड़ने के लिए कहना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि दलाल ने अपने बयानों से विवाद खड़ा किया हो और अपनी पार्टी को मुश्किल में डाला हो। नवंबर 2023 में दलाल ने अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को "सामाजिक रूप से बहिष्कृत व्यक्ति..." कहा था। इससे पहले दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के दौरान, उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि देश को अस्थिर करने के लिए किसान आंदोलन के पीछे चीन, पाकिस्तान और अन्य "दुश्मन" देशों सहित विदेशी ताकतें हैं।
फरवरी 2021 में, दलाल ने किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौतों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टिप्पणी की, "क्या वे घर पर होते तो नहीं मरते?" इसी तरह की बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि 1-2 लाख लोगों में से, क्या छह महीने में 200 लोग नहीं मरते? आलोचनाओं का सामना करते हुए, उन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया।

Leave a Reply
Cancel ReplyRelated News
Popular News
VOTE FOR CHAMPION

Who is the Best Actress of 2024

Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.

Top Categories
-
State
168
-
India
112
-
Uttar Pradesh
86
-
Crime
81
