UP: लखनऊ के मोहनलालगंज में डबल मर्डर, कमरे में मिली मां-बेटे की लाश।

लखनऊ। लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लखनऊ में मोहनलालगंज के सिसेण्डी में सोमवार की रात मां बेटे की हत्या कर दी गई। महिला रेशमा बानो (50) का शव चारपाई के नीचे पड़ा था, जबकि बेटे शादाब(19) का शव पानी भरे टब में पड़ा था। शाम लगभग छः बजे बिजनौर के रिश्तेदार सलमान ने महिला को फोन किया, तो फोन बंद था। रिश्तेदार को शक होने पर वह सिसेन्डी महिला के घर आए, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, रिश्तेदार जब अंदर गया तो दोनों के शव पडे़ मिले। डबल मर्डर की सूचना पर हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the world cup winner of 2023

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%

Top Categories

Recent Comment

  • user by Prerna Jaiswal vns

    Thank You

    quoto
  • user by Rohan

    Nice Article Brother

    quoto
  • user by Anonymous

    Nice blog

    quoto

Please Accept Cookies for Better Performance