International women day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिलेगा खास तोहफा, बाबा विश्वनाथ के दर्शन रहेंगे मुफ्त।

International Women’s Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं के लिए विशेष घोषणा की है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 8 मार्च को आने वाली सभी महिला श्रद्धालुओं को भगवान विश्वनाथ के दर्शन नि:शुल्क कराए जाएंगे।

इस दिन महिलाओं को दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा वाराणसी की स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ देश और विदेश से आने वाली सभी महिला श्रद्धालुओं के लिए लागू रहेगी।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लिया गया यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और उनकी आस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके साथ ही समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया है।

द्वार संख्या 4-बी से मिलेगा सीधा प्रवेश

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 8 मार्च को महिला श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। इस दिन महिलाओं को द्वार संख्या 4-बी से सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इससे उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और दर्शन भी आसानी से हो सकेंगे। इसके अलावा गोद में बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। मंदिर प्रशासन का मानना है कि इससे महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगी।

कुछ समय काशीवासियों के लिए रहेगा आरक्षित

मंदिर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि तड़के सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक का समय पहले की तरह काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पूरे दिन महिला श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क और विशेष प्रवेश की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें, ताकि सभी महिलाओं को आसानी से दर्शन मिल सकें।

मातृशक्ति के सम्मान का संदेश॥

मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह फैसला मातृशक्ति के सम्मान में लिया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने कहा कि भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद सभी मातृशक्ति और श्रद्धालुओं पर बना रहे। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।

आस्था का बड़ा केंद्र है काशी विश्वनाथ मंदिर॥

गौरतलब है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। गंगा तट पर स्थित यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां रोज बड़ी संख्या में भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को अब पहले से ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में महिला दिवस पर महिलाओं के लिए की गई यह विशेष व्यवस्था उनके लिए एक खास अवसर साबित होगी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the world cup winner of 2023

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%

Top Categories

Recent Comment

  • user by Prerna Jaiswal vns

    Thank You

    quoto
  • user by Rohan

    Nice Article Brother

    quoto
  • user by Anonymous

    Nice blog

    quoto

Please Accept Cookies for Better Performance