महाराष्ट्र के नासिक में सड़क किनारे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत।
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा नासिक के दिंडोरी तालुका में हुआ, एक कार कुएं में गिर गई। कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। मरने वाले सभी दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मरने वालो में 6 बच्चे शामिल॥
पुलिस जांच में सामने आया है कि दरगुडे परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की हुई पहचान
- रेशमा सुनील दरगुडे (27)
- आशा अनिल दरगुडे (32)
- अनिल दरगुडे (14)
- श्रेयस अनिल दरगुडे (11),
- राखी सुनील दरगुडे
- श्रावणी अनिल दरगुडे (11
- समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7)
- माधुरी अनिल दरगुडे (13)
- सुनील दत्तु दरगुडे (32)

पुलिस ने दर्ज किया मामला॥
हादसे में जान गंवाने वाले सभी इंदौर, तालुका डिंडोरी, जिला नासिक के निवासी थे। स्थानीय नागरिकों की मदद से, वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
Leave a Reply
Cancel ReplyPopular News
VOTE FOR CHAMPION
Who is the world cup winner of 2023
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
World News
4
-
America
4
-
Crime
3
-
Uttar Pradesh
3