clock December 24,2023

गूगल, एपल और टेस्ला पर हमले की चेतावनी... ईरान बोला- इन 18 कंपनियों को बनाएंगे निशाना।

Iran - US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के खिलाफ फिर कड़ा रुख अपनाया है। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका की कई बड़ी टेक और इंडस्ट्रियल कंपनियों को सीधे निशाने पर लेने की चेतावनी दी है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने इसे अमेरिकी कार्रवाई का जवाब बताया है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Islamic Revolutionary Guard Corps ने Microsoft, Google, Apple, Intel, IBM, Tesla और Boeing समेत कुल 18 अमेरिकी कंपनियों का नाम लेते हुए कहा है कि उनके क्षेत्रीय ऑपरेशन्स पर गंभीर असर पड़ सकता है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान में कहा गया है कि इन कंपनियों को 1 अप्रैल (बुधवार) को तेहरान समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होने वाले हर आतंकवादी कृत्य के बदले में अपनी इकाइयों के विनाश की तैयारी कर लेनी चाहिए। बयान में आगे कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि अपनी जान बचाने के लिए वे तुरंत अपने कार्यस्थलों को छोड़ दें। बताया जा रहा है कि यह धमकी हाल ही में ईरानी क्षेत्र पर हुए हमलों के जवाब में दी गई है, जिसे ईरान अमेरिकी और इजरायली कार्रवाई का हिस्सा मान रहा है। फिलहाल इन कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि चूंकि आतंकवादी लक्ष्यों को डिजाइन करने और उन पर नजर रखने में मुख्य भूमिका अमेरिकी तथा आईसीटी और एआई कंपनियों की है, इसलिए अब से ये कंपनियां हमारे वैध लक्ष्य होंगी। आईआरजीसी ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत अपने कार्यस्थलों को छोड़ दें।

ईरान की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब आईआरजीसी पहले ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों पर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों में सहयोग का आरोप लगा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने इन कंपनियों को 'दुश्मन की तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर' करार देते हुए चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि आईआरजीसी ने इससे पहले भी इसी तरह की धमकियां दी थी, लेकिन इस बार एक निश्चित समय सीमा का उल्लेख होने से इस चेतावनी को अधिक गंभीरता मिली है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%

Top Categories

Recent Comment